अजीतमल: फूटेकुआं के समीप अज्ञात कार ने बाइक को मारी कट, दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया रेफर, पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात कार चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसा हो गया। कार द्वारा अचानक कट मारने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो युवकों की ओर जा घुसी। हादसे में बाइक सवार समेत दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अनंतराम निवासी दीपू (23) पुत्र जयकिश