बरवाडीह: बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर भीषण आग, सड़क किनारे झाड़ी-जंगल जलकर राख
बरवाडीह। बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर रविवार करीब 3 Iबजे आरएमआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते सूखी झाड़ियों और जंगल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन से जल्द आग पर काबू पाने व जांच की मांग की गई