गभाना: चंडौस पुलिस ने एक युवक को एक किलो 900 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि वह शनिवार देर रात्रि में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी सिद्धनगर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई खड़ा, जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गीतम निवासी एलमपुरा थाना चंडौस बताया।