राजातालाब: मिल्कीचक में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मिल्कीचक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंगापुर निवासी एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।