बिसौली: बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया
Bisauli, Budaun | Sep 30, 2025 बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा मैस आदि का मुआयना किया गया एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी चैक किया।