कटंगी: हज करके लौटे हाजियों का कटंगी में हुआ जोरदार स्वागत, सिवनी रोड स्थित तुरकर लॉन में हुआ इस्तकबाल
पवित्र हज यात्रा पूरी कर तहसील मुख्यालय कटंगी लौटे हाजियों का मुस्लिम समुदाय द्वारा शनिवार देर शाम जोरदार इस्तकबाल किया गया। सिवनी रोड स्थित तुरकर लॉन में रात करीब 8:30 बजे स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। कटंगी से इस साल जनाब इकबाल भाई मेमान, आरिफ मेमन, रिजवान मोतीवाला, राजीक खान और शेख असलम अपने परिवार के साथ