झालरापाटन: झालावाड़ के मुंडेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
झालावाड़ के मुंडेरी गांव में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मंडावर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि काकड़ गांव निवासी 26 वर्षीय रामविलास पुत्र छोटू लाल भील अपने गांव से झालावाड़ आ रहे था। लेकिन रास्ते में उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी.