फतेहपुर क्षेत्र के गंगौला गांव में महाबली हनुमान जी के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पटवा समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।