भोगांव: भोगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अमीन और एक अन्य युवक को टक्कर मारकर किया घायल
भोगांव नवीन मंडी के सामने तेज रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार भोगांव तहसील के अमीन व एक अन्य युवक को मारी टक्कर, घटना के बाद कार चालक मौक़े से कार लेकर भागा, तभी एक स्कार्पियो चालक ने कार का पीछा कर उसे भोगांव ईदगाह के पास धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया, वहीँ घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को CHC में भर्ती कराया।