मेरठ: सौरभ हत्याकांड के आरोपित मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील, रेखा जैन लड़ेंगी मुकदमा
Meerut, Meerut | Mar 27, 2025 मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड को साहिल शुक्ला को सरकारी वकील मिल गया है। इन दोनों का केस वरिष्ठ वकील रेखा जैन लड़ेंगी। उनको नासिर अहमद, अंबर सहारण और चंद्रिका कौशिक असिस्ट करेंगे। ये सभी रेखा जैन के पैनल में शामिल हैं।