मांझी: पंचायत भवन के पास बिजली तार में लगी आग , मची अफरा तफरी
Manjhi, Saran | Jun 5, 2026 आदर्श ग्राम बरेजा स्थित पंचायत भवन के समिति शुक्रवार को करीब 6:00 बजे अचानक बिजली के तार में आग लग जाने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । तार से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए ।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी । कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।