एटा: मो. संजय नगर में इन्वर्टर लगाते समय मिस्त्री को करंट लगने से मौत, गृहस्वामी सुरेंद्र भी झुलसे
Etah, Etah | Jul 12, 2026 एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के संजय नगर में इन्वर्टर लगाते समय करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। इस हादसे में मकान मालिक सुरेंद्र भी झुलस गए, जिनका उपचार जारी है।मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी सुभाष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।