बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: जिले में रेत का अवैध उत्खनन रोकने में प्रशासन नाकाम,अधिकारियो के आने के पूर्व ही रेत माफियाओ को मिल जाती है
फिंगेश्वर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है। इन दिनों पूरे क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। बावजूद इसके सूखा नदी, महानदी सहित आसपास के क्षेत्रों में न केवल अवैध उत्खनन हो रहा है, बल्कि रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसे रोकने का दावा लगातार जिला प्रशासन व खनिज विभाग द्वारा किया जाता रहा है।