कोंडागांव: कोंडागांव में नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ पर्व, नगरपालिका ने शहर के प्रमुख तालाब घाटों पर की विशेष तैयारी
आज 25 अक्टूबर से शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी को लेकर नगर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आज शनिवार को सुबह 9 बजे से नगर के बंधा तालाब के सभी घाटों और पलारी तालाब घाट पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर नगर पालिका ने विशेष अभियान के तहत साफ सफाई और रंग रोगन कर घाटों को सुसज्जित किया। बताया जा रहा है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बंधा तालाब