आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर में भाजपा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला रहे । सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । वहीं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।