डीग: श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग की संचालन समिति की बैठक संपन्न
Deeg, Bharatpur | May 24, 2026 श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग के सभागार में रविवार सुबह करीब 8:00 बजे से समिति की संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति मानसिंह यादव ने की। बैठक में आगामी 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य पुरस्कार समारोह की तैयारियों तथा विभिन्न साहित्यिक पुरस्कारों के परिणामों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।