चकाई: सिरमंडीह गांव के एक घर मे आग लगने से बीस हजार रूपए से अधिक का सामान जला
Chakai, Jamui | Feb 4, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के सिरमंडीह गांव में रविवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से बीस हजार रूपए का सामान जल गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और एक बड़ी छती को टालने में सफल रही। बताया जाता है कि सिरमंडीह गांव निवासी रामदेव यादव के घर में धान ऊवाला जा रहा था। इसी दौरान आग लगी.