खगड़िया: राजद के 30वें स्थापना दिवस की तैयारी पूरी, 5 जुलाई को जिला कार्यालय में होगा समारोह, बलुआही मैं राजद की बैठक, आयोजित
शहर के बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में शनिवार शाम 4:00 बजे को पार्टी के 30वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की। इसमें जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह