सिरोंज: कलेक्टर के निर्देश के बाद जल संवर्धन अभियान के तहत कजरी मरवासा में हुआ सफाई कार्यक्रम,जनप्रतिनिधि व अधिकारी हुए शामिल
जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कजरी मरवासा में सफाई कार्यक्रम जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।वहीं शहरी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा कस्टम पथ पर नाली निर्माण व केतन नदी से जलकुंभी हटाई गई।दरअसल अभियान के तहत जिले के जल स्त्रोतों की साफ सफाई की जा रही है।