सिरोंज: ग्राम बरखेड़ा ताल में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ,सड़क निर्माण में लगे भ्रष्टाचार के आरोप
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उनारसी ताल के गांव बरखेड़ा ताल में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।ग्रामवासियों सहित पूर्व सरपंच राजेश प्रभाकर ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।वहीं अधिकारियों ने आरोपों को नकारा है।मामले में जनपद सीईओ वंदना शर्मा ने जांच की बात कही हे।