सिरोंज: भोपाल रोड पर तेज़ रफ्तार लोडिंग व मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत,दोनो वाहनों में लगी आग,एक व्यक्ति की हुई मौत
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर शनिवार देर रात तेज़ रफ्तार लोडिंग व मोटरसाइकिल में सामने सामने से भिडंत हो गई।घटना में दोनो वाहनों में आग लग गई।वहीं मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।रविवार सुबह पुलिस ने मृतक का पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।