बिक्रम: सैदाबाद कनपा पंचायत में मुखिया पति और दो अन्य पर गोलीबारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Bikram, Patna | Jun 5, 2025 बिक्रम प्रखंड अंतर्गत सैदाबाद कनपा पंचायत के मुखिया पति अंजनी सिंह और दो अन्य लोगों पर हुई गोलाबारी मामले में एसटीएफ टीम ने गोलीबारी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह 9 बजे दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी योगेश्वर राय के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।