तालबेहट: तरगुआ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल
तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत तरगुआ के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, उक्त मामले में बताया गया युवक तेज गति से बाइक चला रहा था जिस कारण हादसे का शिकार हुआ है।