चूरू: गांव आसलखेड़ी में पानी लाने गए 35 वर्षीय युवक की जोहड़ में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Sep 15, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव आसलखेड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 35 वर्षीय बुद्धराम धाणक जोहड़ से पानी भरने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला और तत्काल चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे।