चूरू: देपालसर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया
Churu, Churu | Sep 15, 2025 रतननगर थाना क्षेत्र के गांव देपालसर के पास एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये मृतक का शव राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, देपालसर निवासी रामप्रताप सिंह खेत से घर लौट रहे थे।