चूरू: तोगावास के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार मजदूर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 15, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में गांव तोगावास के पास सोमवार को मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राॅली पलटने से चार मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीछे से आ रही ट्रेक्टर ट्रॉली उनकी ट्रेक्टर ट्रॉली को कट मारकर आगे निकल गई।