कोल: सारसौल में जनसेवा केंद्र संचालक ने सूदखोर के तकादे से परेशान होकर जहर खाकर की खुदकुशी, सल्फ़ाज़ खाने से हुई मौत
Koil, Aligarh | May 9, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सारसौल साईं मंदिर के पास की है। जहां जन सेवा केंद्र संचालक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार सूदखोर से परेशान होकर 37 वर्षीय युवक दीपक अग्रवाल ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि भागवत कथा करने के लिए उसके द्वारा 23000 रुपया बतौर उधार लिया गया था।