कोल: अलीगढ़ सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी एचआईवी पॉजिटिव निकला, निजी अस्पताल ने इलाज से किया इनकार
Koil, Aligarh | May 9, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 पुलिस कर्मियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब फिरोजाबाद से एक कुख्यात गैंगस्टर को मुजफ्फरनगर पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को जीवन ज्योति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।