कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा पृथक्करण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
झुमरीतिलैया नगर परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भव्य रैली शनिवार को 9 बजे निकाली गई। रैली में नगर परिषद कर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने भाग लिया।