समस्तीपुर: शादीशुदा युवक अनजान महिला को घर लाया, गांव में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे वार्ड संख्या-09 में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक एक अनजान महिला को अपने घर लेकर पहुंच गया। महिला को देखकर युवक के परिजन भड़क उठे और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर