अंबाह: चम्बल नदी उसैद घाट पर अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, लगभग 12 लाख की रेत नष्ट
Ambah, Morena | Jun 13, 2026 अंबाह क्षेत्र के चंबल उसैद घाट स्थित ग्राम विंडवा में प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वनमंडल अधिकारी मुरैना और पुलिस अधीक्षक भिंड के निर्देश पर लगभग 350 ट्रॉली अवैध रेत को जेसीबी से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया। करीब 12 लाख रुपये मूल्य की रेत नष्ट होने से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।