कैराना नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने इसी माह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि मोहल्ला दरबारखुर्द तितरवाड़ा चुंगी निवासी शादाब मलिक ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया था कि जब उसने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। बुधवार को पुलिस ने उक्त मुकदमे में आरोपी शादाब मलिक को गिरफ्तार किया।