भुसावर: सैन्य सम्मान के साथ हवलदार मानसिंह गुर्जर को अंतिम विदाई, 6 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
भरतपुर जिले के करावली गांव निवासी भारतीय सेना के हवलदार मानसिंह गुर्जर का मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में जैसे ही उनकी पार्थिव देह पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।