मड़ियाहू: प्रज्ञा विद्या मंदिर बसहरा का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया, मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ SK पाठक रहे
प्रज्ञा विद्या मंदिर बसहरा का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य एसके पाठक, व मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल रहे। बसहरा गांव में संचालित प्रज्ञा विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।