मड़ियाहू: गहली गांव में रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने एक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
गहली गांव में रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दलित को मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरसठी थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी नन्हेलाल ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे आरोप है कि जाते समय गांव के अनुराग रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया जिससे दोनो में वाद विवाद होने लगा।