मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने बसुही पुलिया के पास से मोबाइल चोर को चोरी की मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक अभियुक्त को बसुही पुल के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 104/2024 धारा 379,411 के तहत प्रकाश में आये मोबाइल चोर शिवम गुप्ता निवासी सुखलालगंज थाना बरसठी को चोरी के एक मोबाइल के साथ कोतवाल विनोद मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है