नरपतगंज बाजार से एक साथ गायब पांच नवमी के छात्राओं को पुलिस ने कस्बा से बरामद कर नरपतगंज थाना लाया। मालूम हो कि सभी पांच छात्राएं एक साथ अपने घर से पढ़ने के लिए नरपतगंज आई थी इसके बाद से अचानक गायब हो गई । सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में टीम ने कसबा से बरामद कर लिया। जबकि इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया।