कालका: गांव कांगूवाला के आंगनवाड़ी केन्द्र से समान चोरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
गांव कांगूवाला के आंगनबाड़ी केंद्र से सामान चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वाति ने बताया है कि जब हम सुबह 9:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर आए तो हमने देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र से दो सिलेंडर खाली, चीनी के दो बैग, घी की केनी सहित अन्य सामान चोरी।