कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में टाई एवं डाई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी रही
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में गृह विज्ञान विभाग द्वारा टाई एवं डाई प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि टाई डाईज़ का एक समृद्ध इतिहास है जो कई संस्कृतियों और महाद्वीपों तक फैला हुआ है।