कोल: सराय वाली में सट्टा कारोबारी के काम का विरोध करने पर मां-बेटे को घर में घुसकर मारपीट कर किया घायल
Koil, Aligarh | Mar 3, 2024 थाना सासनीगेट इलाके के सराय वाली में एक परिवार को पड़ोस में सट्टा कर रहे सट्टा कारोबारी के कार्य का विरोध करना भारी पड़ गया।सट्टा कारोबारी और अन्य लोगों ने मिलकर विरोध कर रहे मां बेटे को घर में घुसकर बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। घायल मां बेटे के द्वारा पुलिस को अवगत करवाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही।