बहराइच: मोतीपुर इलाके में पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में व्यक्ति की मौत
बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर इलाके के रहने वाले अकबर अली पैदल जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल परिजन लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।