धनौरा: गजरौला के मोहल्ला धुनपुरी में खेत में घुसी गाय के कारण दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला धुनपुरी में खेत में गाय घुसने के बाद दो परिवार के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक तरफ से घायल दिनेश पुत्र महेंद्र, अशोक पुत्र महेंद्र, गीता पत्नी दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।