धनौरा: गजरौला के गांव तिगरिया खादर में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे कि रविवार को करीब 9:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल आपको बता दे की ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते अब से कुछ माह पहले एक युवक की मौत भी हो गई थी।