चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या नौ में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित पक्ष को राहत मिली है।मुंडेरा बाजार निवासी राजू मोदनवाल पुत्र स्व. जयप्रकाश मोदनवाल की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।