नवादा: नवादा सदर प्रखंड में बीस सूत्री की बैठक का आयोजन हुआ, कई अधिकारी हुए शामिल
Nawada, Nawada | May 13, 2025 मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री) नवादा सदर की बैठक प्रखंड सभागार में आहुत की गयी जिसमे सम्बंधित समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए | बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओ जैसे महिला संवाद कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई ।