नवादा: नवादा जिला में 26 चयनित स्थानों पर महिला सशक्तिकरण के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Nawada, Nawada | May 13, 2025 मंगलवार शाम 6:00 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज नवादा जिला में 26 चयनित स्थानों पर संवाद आयोजित हुआ। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत सशक्त और दूरगामी पहल के रूप में उभरकर सामने आया है।