फतेेहपुर: बिजली न होने के कारण बाहर सोया परिवार, रात में डंपर बनकर आई मौत
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। झांसा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में वैन चालक नीरज चौहान और उनके तीन मासूम बच्चों अनुराग, अंशू और अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।