भोगांव: बेवर में सरकारी स्कूल बना रील अड्डा, स्कूल में फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए, BEO करेंगे जांच
सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ नवयुवक स्कूल परिसर के भीतर फिल्मी गाने पर डांस करते हुए रील बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से 'प्राथमिक विद्यालय नगला पती, क्षेत्र पंचायत बेवर, मैनपुरी' लिखा हुआ है।