ऊंचाहार: बीकरगढ़ के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जब गुरुवार की देर रात दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि, एक बाइक पर सवार दो लोग तथा दूसरे बाइक पर सवार एक युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।शुक्रवार को इस सम्बंध में चिकित्सक ने जानकारी दी है