दिनारा प्रखंड के टेनुअज पैक्स अध्यक्ष साधना देवी, करहंसी पैक्स अध्यक्ष सीता देवी तथा दिनारा पैक्स अध्यक्ष और बीसीओ को वर्ष 2024-25 के धान अधिप्राप्ति कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज गुरुवार को 11:30 बजे रोहतास डीएम उदिता सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इन पैक्सों में वर्ष 2024-25 में धान खरीद लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।